भीमताल। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित कुमाऊं ग्लेशियर एक्वा फैक्ट्री के ओनर नीरज गर्ग एवं शिवम जगतराम द्वारा मिनरल वाटर प्लांट लगाया गया है। फैक्ट्री ब्रांड पनेरा ने पूरे कुमाऊं में धूम मचा दी है। पनेरा का पानी मिनिरल से भरपूर है। और पहाड़ों का प्राकृतिक पानी है। साथ ही यह आर ओ वाटर बिल्कुल भी नहीं है। इसका पी एच लेवल भी आठ के ऊपर है। इस प्रकार से पनेरा अपने आप में सेहत का शुद्ध खजाना है। हिमालयन चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ ने प्रीतिसागर गर्ग को कुमाऊं ग्लेशियर एक्वा फैक्ट्री के अन्तर्गत चैंबर के सदस्य के रूप में स्वीकार करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया है। बताते चलें कि प्रीतिसागर गर्ग वर्तमान में आर.एस.एस की अनुषांगिक संगठन भारत-तिब्बत सहयोग मंच के प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय प्रमुख हैं एवं पुर्व में मंच के महिला विभाग में राष्ट्रीय महामंत्री के दायित्व पर भी रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी में उन्होंने विस्तारक की भुमिका का निर्वाह किया है एवं संगठन के चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका प्रचारक के तौर पर है। इसके साथ ही उन्होंने टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में कई चारित्रिक भुमिकाएं की हैं। उन्हें दिल्ली में राजनीति की पाठशाला द्वारा विमेन एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाजा गया है। साथ ही अन्य कई संगठनों से उन्हें विभिन्न एवार्ड मिला हुआ है। प्रीतिसागर अपने कोलेज की बैडमिंटन चैंपियन एवं कराटे की रेड बेल्टर हैं। उन्होंने कुमाऊं उत्तराखंड में प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के माध्यम से निराश्रित गौमाता एवं अन्य पशु-पक्षियों की रक्षा हेतु “बार्न टू सेव ज़ेड प्लस” नामक एक संगठन भी बनाया है जिसके माध्यम से निराश्रितों की रक्षा की जा रही है। वह क्रांतिकारी लेखिका भी हैं। साथ ही सातताल रोड पर स्थित सोसायटी शिखर सनीलेक एसओडब्लूएस की अध्यक्ष भी हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

