मेहरागांव प्रिपेरेटरी लर्निंग स्कूल में बच्चों को दूध पिलाने के बाद किया अभियान समापन

ख़बर शेयर करें

भवाली। एरो इंस्टीट्यूट ने उमंग प्रिपेरेटरी लर्निंग स्कूल मेहरागांव में ड्रिंक मिल्क एंड स्टे स्ट्रॉन्ग कार्यक्रम कर बच्चों को दूध पिलाने के बाद अभियान समापन किया। डॉ प्रगति जैन ने कविताओं व रोचक प्रसंगों के जरिये बच्चों को दूध पीने के फायदे बताएं। कार्यक्रम संयोजक हितेश साह नेकहा कि तीन दिवसीय अभियान बच्चों को दूध पीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश से संस्थान द्वारा चलाया जा रहा था। गुरुवार को उमंग प्रिपेरेटरी लर्निंग स्कूल मेहरागांव में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों के लिए वीडियो प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें बच्चे को दूध पीते हुए ड्रिंक मिल्क एंड स्टे स्ट्रॉन्ग स्लोगन बोलते हुए संस्थान के व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो भेजनी है। विजेता बच्चों को दीपावली के बाद पुरुस्कृत किया जायेगा। इस दौरान प्रधानाचार्या वर्षा आर्या, मीना बिष्ट, हिमांशु भट्ट, शिक्षक बच्चे रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page