छीनीगोठ में 57 वी वाहिनी एसएसबी बूम कैंप द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई बैठक

ख़बर शेयर करें

छीनीगोठ में 57 वी वाहिनी एसएसबी बूम कैंप द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई बैठक
आज छीनीगोठ पंचायत भवन में 57 वी वाहिनी एस एस बी बूम कैंप द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक की गई ।जिसमें ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना गया। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि आप बॉर्डर पर किस तरह से अपने देश की सुरक्षा कर सकते हैं तथा ग्रामीणों में अपने देश की सुरक्षा की भावना जागृत की गई तथा एस एस बी द्वारा बताया गया कि बाडर्र पर हो रही गलत गतिविधियों को हमारे साथ साझा भी कर सकते हैं। साथ ही ग्रामीण युवाओं व बालक वर्ग के लिए खेलकूद का सामान वह सौर ऊर्जा से चलने वाले यंत्र कृषि यंत्र आदि को जनता की सहूलियत के लिए एस एस बी द्वारा वितरण किया जाता है साथ ही पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं का इलाज तथा मुफ्त में दवाइयां दी जाती हैं साथ ही डॉक्टरों द्वारा लोगों की बीमारी के लक्षण अनुसार इलाज व दवाइयां मुफ्त दी जाती है आदी इस बारे में चर्चाएं की गई । बैठक में इस दौरान एस एस बी बूम कैंप के निरीक्षक सुशील कुमार तथा ग्राम प्रधान पूजा जोशी ,वार्ड मेंबर व ग्रामीण जन शामिल रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page