भीमताल। प्रसिद्ध छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार रखें इसके बाद सर्व सहित सहमति से निर्णय लिया गया कि पुजारी अथवा समिति का कोई भी व्यक्ति यदि कार्य में उदासीनता करता है तो दो बार लिखित रूप से चेतावनी देने के बावजूद तीसरे व अंतिम चेतवानी पर निष्कासित किया जायेगा।
२. उड़वा मार्ग की सफाई जिला पंचायत द्वारा की जायेगी।
३. पस्तोला से शक्ति तक पैदल मार्ग की सफाई का वीणा प्रधान पस्तोला श्रीमती खष्टी राघव जी द्वारा उठाया गया है।
४. इसके अलावा सभी कार्य पूर्व की भांति ही सुचारू रूप से होंगे।
इस दौरान मंदिर समिति उपाध्यक्ष कैलाश सम्मल, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन पलड़िया, सचिव नन्दन सिंह, उप सचिव अम्बा दत्त,संरक्षक महिपाल सिंह, प्रधान नवीन चंद्र पलड़िया,दीवान सिंह सम्मल,इंद्र सिंह, विकास समिति अध्यक्ष उमेश पलड़िया,नारायण सिंह, पुजारी ललित पलड़िया, आनंद बल्लभ, हेम चन्द्र भट्ट आदि मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

