धारी। सोमवार को उत्तराखंड जल संस्थान पीसी संगठन की एक बैठक गोस्वामी की अध्यक्षता में धारी ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। वर्तमान में उत्तराखंड जल संस्थान में लगभग सभी ग्रामीण योजनाओं को पीटीसी कर्मचारियों द्वारा ही संचालित किया जा रहा है किंतु अत्यंत खेत का विषय है की वर्तमान में प्रत्येक कर्मचारी को सिर्फ ₹4000 मानदेय ही प्राप्त हो रहा है पूर्व में विभाग द्वारा पीटीसी कर्मचारियों से केवल वाल्व खोलने एवं बंद करने का ही कार्य लिया जाता था किंतु वर्तमान में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो जाने के कारण एवं विभाग में नई भर्ती न होने के कारण लगभग सभी कर्मचारियों को टैंक के वाल्व खोलने के साथ-साथ योजनाओं का संचालन भी करना पड़ रहा है जिसमें प्रत्येक पीटीसी कर्मचारी लगभग 6 से 7 घंटे तक कार्य कर रहा है जबकि उसको सिर्फ ₹4000 ही मानदेय दिया जा रहा है जो की अत्यंत खेत का विषय है इसलिए सभी पीसी कर्मचारी अपने संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक रखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें भी कम से कम न्यूनतम मानदय दिया जाए । धारी ब्लॉक के पी टी सी कर्मचारियों ने संघटन मे सदस्यता ली और अपनी मांगो को पुरा करने का सकल्प लिया । सभा का संचालन शिव सिंह ने किया सभा में प्रदीप कुमार पंकज मेहरा, मांन् सिंह बिष्ट अध्यक्ष, पूरन् राम , हरीश नयाल ,आनंद सिंह , रमेश चंद्र, अमर सिंह बिष्ट, जीवन सिंह कर्मचारी एवं पदाधिकारी लोग् उपस्थित थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

