बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बेतालघाट मंडल में हुई बैठक

ख़बर शेयर करें

नैनीताल विधायक ने दी पदाधिकारी को जिम्मेदारी

बेतालघाट- भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट में बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष नन्दी खुल्बे तथा मंडल प्रभारी गोपाल रावत की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति के रूप में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, बेतालघाट मंडल प्रभारी एवम जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल मौजूद रहे।
जिसमे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सरिता आर्य का फूल मालाओं में साथ जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  600 एनसीसी कैडेटों को मानसिक स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

इस दौरान बैठक में पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष तक सभी के सरल ऐप रजिस्ट्रेशन को लेकर बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, शक्तिकेंद्र प्रभारी सभी की जिम्मेदारियां को तय किया गया। तथा भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दीपक रिखाड़ी को बूथ सशक्तिकरण अभियान मंडल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। वही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने अपने बूथों पर भाजपा को विजयी बनाने पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  600 एनसीसी कैडेटों को मानसिक स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

बैठक का संचालन विजय कुमार, मनोज पडलिया द्वारा किया गया ।
इस दौरान बैठक में धीरज मेहरा, रोहित तिवारी, पंकज जोशी, चम्पा जलाल, अखिलेश कुमार, महेंद्र जलाल, दीपक रेखाडी, तरुण शर्मा, चित्रा जैड़ा, राजू जैड़ा, कीर्ति बल्लभ जोशी, आनन्द रावत, दलीप बोहरा, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page