किन्नर से शादी करने के बाद घर छोड़कर जा रहे एक युवक और उसके पिता व दो भाइयों का सिंधी चौराहे पर शनिवार रात काफी देर तक विवाद होता रहा। उसे रोकने पहुंचे पिता और दोनों भाइयों से युवक की जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता और दोनों भाई भी घर लौट गए। जानकारी के मुताबिक, युवक और उसके पिता शहर में ही अलग-अलग विभाग में कर्मचारी हैं।
हल्द्वानी निवासी एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली और उसके साथ घर छोड़कर निकल गया। यह बात सुनते ही युवक के पिता और दो भाई उसे रोकने के लिए पीछे दौड़े। सिंधी चौराहे पर होलिका चौराहे के पास उन्होंने युवक को पकड़ लिया। ये लोग युवक को वापस घर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस बीच युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि ‘मैंने शादी की है इससे। यह मेरी पत्नी है।’ हंगामा इतना बढ़ा कि वहां लोगों की भीड़ लग गई। युवक के पिता ने जब उसे जबरन घर ले जाने की कोशिश की तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक के भाइयों ने जब रोका तो युवक ने उनसे भी मारपीट की। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने देखा पिता-पुत्र एक-दूसरे को पीट रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

