धारी में खाई में गिरी मैक्स दो की मौत

ख़बर शेयर करें

भीमताल(नैनीताल)। धारी विकासखंड के बबियाड-दुदुली मोटर मार्ग पर सोमवार की दोपहर हल्द्वानी की तरफ जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा निवासी दुदुली और हरीश चंद्र बेलवाल (52) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल निवासी अम्दौं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल चालक कमल शर्मा (23) पुत्र विपिन चंद्र शर्मा निवासी दुदुली, नेहा बेलवाल 17 पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल निवासी अम्दौं, सुभाष बेलवाल 13 पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल निवासी अम्दौं और दिनेश चंद्र शर्मा 48 पुत्र त्रिलोचन शर्मा निवासी दुदुली घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। धारी के प्रभारी एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page