रामनगर के ताज रिजॉर्ट में ठहरे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रविवार को लौट गए। दो दिन कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के बाद सचिन सुबह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बीते गुरुवार को सचिन एक कंपनी के कार्यक्रम में पंतनगर पहुंचे थे। गुरुवार दोपहर बाद वह पत्नी और पारिवारिक मित्रों के साथ ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट पहुंचे। शुक्रवार को जंगल सफारी के लिए ढिकाला पहुंचे, उस दिन उन्होंने खिनानौली गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को फिर जंगल सफारी के बाद ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में रुके। रविवार सुबह सचिन सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

