मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जिम कार्बेट पार्क में बाघ के करेंगे दीदार

ख़बर शेयर करें

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जिम कार्बेट पार्क में बाघ के दीदार करेंगे। गुरुवार देर शाम तेंदुलकर रामनगर पहुंच गए। वह यहां ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में रुके हैं। सचिन के रामनगर दौरे को प्रशासन की ओर से पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। इसके बावजूद उनके पहुंचने की भनक लगते ही रिजॉर्ट के आसपास प्रसंशकों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

हालांकि सुरक्षा कारणों से सचिन रिजॉर्ट में अपने कमरे में ही रहे। सूत्रों ने बताया कि सचिन 30 मार्च तक यहां रुकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल उनके कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सम्भावना जताई जा रही है कि वह कार्बेट पार्क का भ्रमण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर गुरुवार सुबह चार्टर्ड विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। सचिन के साथ प्रीति बजाज, अतुल पिल्लई व मालविका शर्मा भी पहुंचे। सूत्रों के अनुसार सचिन के अगले दो दिनों में कैंची धाम, नैनीताल और कौसानी भ्रमण की भी संभावना है। इसके बाद 31 मार्च को वह वापस दिल्ली रवाना होंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page