कैंची धाम में श्री सिद्धि माँ की 6 वी पुण्य तिथि में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

ख़बर शेयर करें

-सुबह से शाम तक 10 हजार से अधिक भक्तों के दर्शन

भवाली। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित विश्वविख्यात कैंची धाम में सिद्धी माई की 6 वी पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के प्रदीप साह भयु, शैलेन्द्र साह, एम पी सिंह ने पूजा अर्चना की। आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन कीर्तनो से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। गुरुवार को कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। बाबा नीम करौली की शिष्या श्री सिद्धी माई की छठी पुण्य तिथि पर सुंदरकांड पाठ किया गया। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, भीमताल समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर सिद्धी माई को याद किया। बाद में प्रसाद वितरण भी हुआ। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। देश प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि को कामना भी की गई। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मन्दिर के प्रदीप साह भयु ने बताया कि 10 हजार से अधिक भक्तों ने नीब करौरी बाबा व श्री सिद्धि माँ के दर्शन किए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page