नकाबपोश बदमाशो ने ज्वैलर कारोबारी को मारी गोली

ख़बर शेयर करें

 दो नकाबपोश बदमाशों ने खटीमा के दियूरी गांव में सरेशाम एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे, जो सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, क्योंकि बदमाश दुकान से कुछ भी लूटकर नहीं ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मंगलवार शाम लगभग 7.20 बजे दियूरी के शिव मार्केट में आराधना ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी (40 वर्ष) पुत्र शमशेर रस्तोगी दुकान पर बैठे जेवर तैयार कर रहे थे। इसी बीच दो नकाबपोश दुकान के अंदर घुसे। जिसमें से एक ने रमेश को गोली मारी, जो उनके गले में लगी। दूसरे नकाबपोश ने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका तमंचा नहीं चला। रमेश के साथ दुकान पर बैठा एक युवक अचानक हुए इस हमले की दहशत में बाहर की ओर भागा। दोनों नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाहर खड़े तीसरे साथी की बाइक में बैठकर फरार हो गए। खून से लथपथ रमेश की हायर सेंटर जाते वक्त मौत हो गई

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page