में फंदे से लटका मिला िववाहिता का शव
मोटाहल्दू क्षेत्र के जयपुर बीसा ग्रामसभा के गंगारामपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पंखे के कुंडे में लटकता हुआ शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपा पलड़िया पत्नी विजय पलड़िया के रूप में हुई है। दंपति के दो बच्चे 7 वर्ष का पुत्र और 5 वर्ष की बेटी हैं। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि पति आरओ मरम्मत का कार्य करता है। वह भी बाहर गया हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है जबकि आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार, कोतवाल बृजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

