लालकुआं में दो पक्षो में मारपीट, कई घायल

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। दिल्ली को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी में तीन युवतियों को बिठाने के लिए आए नगर के संजयनगर हाथीखाना निवासियों का महिला कूपे में पुरुषों के बैठे होने पर हुए विवाद के चलते जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों चोटिल हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। परंतु इसी दौरान रेलगाड़ी स्टेशन परिसर से गंतव्य को रवाना हो जाने के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 5 मिनट चली मारपीट के दौरान एक दर्जन युवक और युवतियां जख्मी हो गए, जिसमें आधा दर्जन को गंभीर चोट पहुंची है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page