भवाली। लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण की जांच करते हुए अतिक्रमण पर निशान लगाए। भवाली बाजार चुंगी क्षेत्र में 50 अतिक्रमण की सूची तैयार की। विभाग ने पूर्व में खुटानी से चाफी, रानीबाग से खुटानी तक 200 जगह अतिक्रमण पर निशान लगाए थे। जिन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को भी कार्यवाही जारी रही। लोक निर्माण विभाग अपर अधिसाशी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने बताया कि सड़क पर किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण का लगातार चिन्हीकरण किया जा रहा है। बुधवार को भवाली में 50 स्थानों पर निशान लगाए गए। इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

