हर्षोल्लास से मनाई पंत जयंती

ख़बर शेयर करें

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती के अवसर पर भवाली में उनका जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सांसदऔर गोविंद बल्लभ पंत जी की पुत्रवधू इला पंत जी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद श्री महेंद्र पाल जी तथा सामाजिक कार्यकर्ता मोहन पाठक जी व अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अभिभावक तथा गो ब प ई कालेज भवाली की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा बरगली उपस्थित रही इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् प्रसुत कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किएसभा को शहर के अनेक गण्यमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page