घोड़ाखाल में काम पर जा रहे व्यक्ति को बाघ ने किया घायल

ख़बर शेयर करें

भवाली। बाघ का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है। नौकुचियाताल चुनोती में बाघ के आतंक के बाद अब घोड़ाखाल क्षेत्र में बाघ दिखने से लोग दहशत में है। मंगलवार सुबह सैनिक स्कूल काम पर जा रहे व्यक्ति पर बाघ झपट गया। जिससे व्यक्ति चोटिल हो गया। हल्ला मचाने व अचानक गाड़ी के आने से बाघ व्यक्ति को छोड़कर भाग गया। बाघ के पंजे लगने से व्यक्ति चोटिल हो गया।
ग्राम प्रधान गणेश जोशी ने बताया कि घोड़ाखाल निवासी सूरज आर्या पुत्र स्व गोविंद लाल आर्य अपनी बाइक में बैठकर सुबह 6 बजे सैनिक स्कूल ड्यूटी करने जा रहा था। अचानक बाघ उन्नपर झपट गया। पीछे से आ रही गाड़ी की वजह से बाघ भाग गया। उन्होंने कहा कि हर दिन बाघ पालतू जानवरों को अपना निवाला बना रहा है। अब लोगो पर झपटने लगा है। कहा वन विभाग जल्द कार्रवाई करे। सूरज आर्या नव बताया कि वह मंगलवार को रोज की तरह ड्यूटी जा रहे थे। अचानक बाघ झपट गया। कहा कि अगर गाड़ी नही आती तो बाघ नही छोड़ता। उनके हाथ में बाघ ने घाव बनाये है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page