युवक का कटा शव मिला, पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा

ख़बर शेयर करें

लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कटा हुवा शव बरामद हुवा हैं। पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया युवक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नगर से लगभग 1 किलोमीटर दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी के बीचों बीच लगभग 22 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव बरामद होने की जानकारी रेलवे विभाग द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा एवं जीआरपी लालकुआं के पुलिस कर्मियों ने शव की शिनाख्त कराने की कार्रवाई शुरू की, दोपहर बाद मृतक युवक की शिनाख्त नफीस पुत्र अब्दुल अजीज उम्र 22 वर्ष निवासी चिराग शाह बाबा मजार गफूर बस्ती हल्द्वानी, प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, दोपहर बाद मृतक की शिनाख्त नफीस पुत्र अब्दुल अजीज उम्र 22 वर्ष निवासी चिराग शाह बाबा मजार गफूर बस्ती हल्द्वानी, के रूप में हुई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page