रामगढ़ नदी में कार गिरने से व्यक्ति की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ नदी में कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार सुबह आनन फानन में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति रोहित नेगी को घटना की सूचना दी। प्रधान पति रोहित ने रामगढ़ चौकी को घटना बताई। बीती रात वाहन गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस व स्थानीय लोगो द्वारा रेस्क्यू कर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व देव सिंह कार्की मंगलवार बीती रात 12 बजे कार संख्या uk04tb 3668 से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नही लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी घर में है। टैक्सी वाहन चलाकर घर चलाता थाम
चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव कांडपाल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दी गई।
रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page