भवाली। पेट्रोल डालकर युवक को आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली भवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी दीपक सिंह मेहरा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 अगस्त की रात आरोपी हेमन्त सिंह जीना (35), निवासी मौना बैरोली, क्वारब, थाना भवाली के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हेमन्त सिंह जीना ने उसके साथ बेवजह विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की।
तहरीर के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने पेट्रोल डालकर दीपक को आग लगा दी। इससे उसके कपड़े जल गए और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया और कहा कि दोबारा मिलने पर जान से मार देगा।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर 24 सितंबर की रात कोतवाली भवाली में अपराध संख्या 38/26 के तहत धारा 115(2), 118(1), 351(2) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

