कैंची धाम के पास हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम के पास एक व्यक्ति को हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने लोगो की शिकायत के बाद कार्रवाई कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। कैंची चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी ने बताया कि साईं मन्दिर के पास एक व्यक्ति द्वारा हुड़दंग करने व लोगो को परेशान करने की सूचना मिली थी। जिस पर कांस्टेबल महेंद्र पाल, वीर सिंह राणा व्यक्ति को शराब के नशे में पकड़कर लाए। उन्होंने बताए कि कई बार समझाने के बाद भी नही माना तो गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। व्यक्ति का मेडिकल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page