करा लें पंजीकरण, बिना पंजीकरण के होम स्टे चलाने पर हो जाएगा सीज,

ख़बर शेयर करें

अब बिना पंजीकरण के होम स्टे चलाने वालों की खैर नही। नही मानने वालों के लिए प्रशासन ने सीज करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। धारी के एसडीएम योगेश महरा ने कहा है कि क्षेत्र में बाहरी काटेज स्वामियों के बिना पंजीकरण के काटेजों में संचालित होम स्टे पर जल्द सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को धारी में मुक्तेश्वर, रामगढ़, धारी व धानाचूली के होम स्टे संचालकों के साथ आयोजित बैठक में कही। कहा क्षेत्र में स्थित होटलों व होम स्टे संचालकों से एक निर्धारित शुल्क लेकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जायेगी। अभियान चलाकर क्षेत्र में होम स्टे संचालकों का सत्यापन किया जायेगा। काटेजों को बिना पंजीकरण के होम स्टे के रूप में संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page