कैची धाम मेले के लिए नोडल अधिकारी बनाएं

ख़बर शेयर करें
  • पुलिस खुफिया तंत्र की चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

भवाली। शनिवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैची धाम में 15 जून स्थापना दिवस को लेकर अधिकारियों मन्दिर समिति के साथ बैठक की। उन्होंने भवाली के आस पास अस्थाई पार्किंग का निरीक्षण कर अस्थाई पार्किंग देखी।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नैनी बैंड से सेनिटोरियम बाई पास के निरीक्षण किया। बाईपास सड़क को कैंची मेले के लिए सड़क को सही करने और साफ सफाई के निर्देश दिए। कहा कि अस्थाई पार्किंग के रूप में प्रयोग करने के साथ साथ मेले के दिन जाम की स्थिति होने पर बाईपास मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही होगी। मस्जिद के पास बन रही अस्थाई पार्किंग को जल्द तैयार करने के लिए एस डी एम हल्द्वानी परितोष वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया। परिवहन निगम की पार्किंग का भी निरीक्षण कर सभी पार्किंग स्थलों साइन बोर्ड, लाइट्स लगाने के निर्देश दिए।
कैंची धाम मंदिर परिसर में बैठक के दौरान कैंची हनुमान मंदिर, आश्रम ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा और प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया शिप्रा नदी में भक्त नहाने, कपड़े धोने रहे हैं, साथ नदी किनारे वन विभाग की भूमि में भी लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने नदी में जाने में पूरी तरह से रोक और चालान करने के निर्देश और वन विभाग भूमि के पास तारबाड़ करने के निर्देश दिए।
दीर्घकालीन योजना के तहत नदी में अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने को निर्देश दिए।
उनविद्युत विभाग के अधिकारियों को सुचारु रूप से विद्युत और जल संस्थान के अधिकारियों को मेले से एक दिन पूर्व पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर,नगर पालिका को मोबाइल बाथरूम आदि की व्यवस्था ठीक रखने को कहा। उन्होंने एन एच के अधिकारियों को सड़कों के किनारे पिरुल हटाने और नगर पालिका और जिला पंचायत के अधिकारियों को 1 जून से 20 जून तक मंदिर, सड़क और शिप्रा नदी में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

15 जून को भवाली में बनेगी पार्किंग

भवाली। कैची धाम बैठक में जिलाधिकारी ने 15 जून को भवाली इंटर कॉलेज और जल संस्थान में दो पहिया वाहनों की पार्किंग करने को कहा। चौराहे के पार्किंग , रानीखेत रोड, पेट्रोल पंप, खेल मैदान, मस्जिद के पास, परिवहन निगम की पार्किंग और सेनिटोरियम के दोनों बाईपास मार्ग को पार्किंग में वाहन
खड़े कराने को कहा गया।
वही 15 जून के मेले को शांतिपूर्ण व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिसमें एस डी एम हल्द्वानी परितोष वर्मा को शटल सेवा, कोश्याकुटोली एस डी एम विपिन पंत को पार्किंग और मार्ग पर अन्य व्यवस्थाएं और एस डी एम तुषार सैनी को मंदिर परिसर में विभागीय समन्वय से बिजली पानी, चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं, जबकि आर टी ओ नंद किशोर को परिवहन और शटल सेवा का नोडल बनाया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को 1 और 2 जून को मेले से पूर्व तैयारियों की रिहर्सल करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कैंची की पार्किंग से मंदिर गेट तक अस्थाई पैदल मार्ग, फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए। जिससे पैदल चलने में भी भक्तों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, अधिवक्ता प्रशांत जोशी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page