चमोली में देर शाम बड़ा हादसा टनल में भूस्खलन से मजदूर घायल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान 18 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, दो को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पेयजल के मामले में धारी जल संस्थान विभाग हुआ एक्टिव

भौगोलिक संदर्भ

जानकारी के अनुसार, घटना 6 बजकर 10 मिनट पर निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा आता देख वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 18 मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अभी तक दो मजदूरों को निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों के विवाद एवं तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही चार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा और पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों के विवाद एवं तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही चार गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page