भवाली। भवाली श्मशान घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार बीच सड़क में पलट गई। बताया जा रहा है कि कार भवाली से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। घटना के समय सड़क पर वाहनों की लगातार आवाजाही बनी हुई थी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। लोगो की मदद से कार को सीधा किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

