बाबा की महिमा अपरम्पार::क्रिकेटर विराट ने नया घर खरीदा, अनुष्का ने सोशल मीडिया में डाली नीब करौली महाराज की फ़ोटो

ख़बर शेयर करें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में नया घर खरीदा है। ये घर अलीबाग में है। चार बेडरूम वाले इस विला की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है और इस लग्‍जरी घर की कई खासियत भी है। इस घर में इंटिरियर काकाम सुजैन खान किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कुछ दिन पहले नैनीताल जिले में पहुंचे थे। उन्होंने नीम करौली बाबा से आर्शीवाद लिया था। घर खरीदने की खबर के सामने आने से पहले अनुष्का ने एक बार फिर नीम करौली बाबा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। अनुष्का ने गुरुवार को बाबा की फोटो साझा की थी और भक्तों ने स्टोरी को काफी पसंद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली के नए घर की बात करें तो यह फॉर्म हाउस लग्‍जरी वेलनेस कंपनी आवास वेलनेस के जरिये खरीदा है, जिसकी स्‍थापना आदित्‍य कालीचंद द्वारा की गई है। इस विला में चार बेडरूम हैं, जबकि यह 8 एकड़ में फैला हुआ है. इस प्रोजेक्‍ट के तहत इको-फ्रेंडली होम, स्‍पा और वेलनेस सेंटर के अलावा मल्‍टी कुजिन कैफे, जॉगिंग ट्रैक और पूल भी बनाए जाएंगे। इसकी डिजाइन में लकड़ी और प्रिंटेड टेक्‍सचर का इस्‍तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

यह विला करीब 10.5 से 13 करोड़ रुपये के बीच का है। इस विला में चार बेडरूम और एक प्राइवेट पूल के अलावा दो कवर्ड कार गैरेज और चार बाथरूम भी हैं, जिसमें पाउडर रूम, एक टैरेस, आउटडोर डाइनिंग, आउटडोर स्‍पेस और स्‍टाफ क्‍वार्टर भी शामिल हैं। इस पूरे विला की डिजाइनिंग का काम केप टाउन की आर्किटेक्‍चर कंपनी और सुजैन खान ने मिलकर की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page