महिला सुपर शक्ति सी कार्यक्रम से महिलाओं को आगे बढ़ाएगी कांग्रेस, जिला महामंत्री

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस जिला महामंत्री अफसर अली ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वर्तमान समय में देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने सुपर शक्ति सी कार्यक्रम की शुरुवात की है। जिससे देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए। इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी के लिए प्रयास किया है। युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है, और आगे भी करती रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page