महिला मोर्चा ने की ईओ को हटाने की मांग

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भाजपा महिला मोर्चा ने पालिका के ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ईओ को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने ईओ पर लापरवाही और जनप्रतिनिधियों से अभद्रता का आरोप लगाया है।

टनकपुर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष निशा, महामंत्री अनीता यादव, मंडल अध्यक्ष तुलसी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि ईओ सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों को भड़का कर धरना प्रदर्शन करवा रहे हैं। साथ ही पालिकाध्यक्ष के साथ अभद्रता कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाए विकास कार्यो के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। इस वजह से पूर्णागिरी मेले को लेकर नगर क्षेत्र की तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बाद में सीएम को ज्ञापन भेज ईओ के कार्यो की जांच करने की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मनोरमा देवी, लीलावती, माधुरी, कोमल गिरी, संगीता, शांति देवी, कमल निषाद, रंजीत, पूनम देवी, लीलावती, अनीता देवी, सुनीता देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page