भवाली। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की महिलाओं ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के ढुलमुल रवैये तथा प्रशासन व पुलिस की नाकामी के चलते गरीब बेटी अंकिता के हत्यारों को अब तक सजा नहीं मिल पाई है। महिला कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि आरोपी ने हत्या नहीं की तो वास्तविक हत्यारा कौन है और पुलिस आज तक इसका पता लगाने में क्यों नाकाम रही है। पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने के बजाय सत्ता पक्ष का मौन रहना, विशेषकर महिला प्रतिनिधियों की चुप्पी, अत्यंत शर्मनाक है।महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब पुलिस और प्रशासन हत्या का खुलासा करने में असफल हैं, तो मामले की जांच सीबीआई को क्यों नहीं सौंपी जा रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा नहीं दिलाई गई, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

