चम्पावत दुष्कर्म कांड पर महिला कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

ख़बर शेयर करें

भवाली। चम्पावत दुष्कर्म कांड को लेकर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नैनीताल एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता से मामले की “लीपा-पोती” की गई, उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा शासन में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था सवालों के घेरे में है। खष्टी बिष्ट ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाकर निरंकुश व्यवस्था स्थापित करना चाहती है, ताकि सरकार से सवाल पूछने वाला कोई न बचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चम्पावत दुष्कर्म कांड में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के कारण मामले को जल्द दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक कई सवालों के जवाब जनता को नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार केवल दिखावटी बयान देती है, जबकि वास्तविकता में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा। खष्टी बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को बचाने के लिए सरकारी तंत्र सक्रिय हो जाता है और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page