बॉलीवाल प्रतियोगिता के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ के बेरियाढूंगा सुनकीय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन हुआ। चार दिनों से चल रहा महाशिवरात्रि महोत्सव विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद समापन किया गया। मुख्य अतिथि राम सिंह कैड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट रही। स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति के साथ सबका मन मोहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू डंगवाल ने बताया कि चार दिन का महोत्सव चला। पहले दिन दूसरे बालीबाल प्रतियोगिता रही, अन्य दो दिन संस्कृति कार्यक्रम रहे। टांडी ग्रामसभा की विजेता टीम को 11 हजार ट्राफी दी गई। उपविजेता को 55 सौ ट्राफी दी गई। संस्कृति कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी महाशिवरात्रि महोत्सव शुभ धाम से किया जाएगा।
इस दौरान गंगा सिंह डंगवाल, मदन डंगवाल, विवेक डंगवाल, सोनू डंगवाल आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ICJS प्रशिक्षण से तेज होगी न्याय प्रक्रिया, कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page