महर्षि विद्या मंदिर में दीपावली महोत्सव का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। महर्षि विद्या मंदिर तिरछाखेत विद्यालय में दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सबरी के भेष में रामायण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में सुंदर रंगोली बनाकर सबका मन मोहा। वही नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिए सजाकर धनतेरस मनाया। वही प्राथमिक वर्ग में कक्षा 5 को प्रथम व कक्षा 4 को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार कक्षा 8 द्वितीय 7 तृतीय 6 को मिला। वार्षिकोत्सव में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय प्रधानाचार्या साधना जोशी ने बताया दिवाली हमारे जीवन मे नकारात्मकता से सकारातमकता की ओर अग्रसर रहने का संदेश लाती है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान गीता कैड़ा, सरोज नेगी, पूजा भट्ट, संजू भट्ट, शोभा देवी, पूजा पाण्डे, पूजा बोरा, उक्ता सोरी, राधिका उनियाल, जीवन उप्रेती, मीना देवी, दीपा आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page