रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

25 वाहन समिति में पंजीकृत, वाहन स्वामियों ने लिया शपथ; भवाली समेत अन्य टैक्सी यूनियनों ने दिया समर्थन

भवाली। नवनिर्मित महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति रामगढ़ का उद्घाटन एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को तल्ला रामगढ़ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में समिति के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समिति के अध्यक्ष पद पर सौरभ साह, सचिव पद पर अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र पाल तथा उपाध्यक्ष पद पर सूरज नेगी ने शपथ ग्रहण की। समिति में अब तक 25 वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें अधिकांश वाहन स्वामी स्वयं ही वाहन चलाकर अपना रोजगार संचालित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री देवेन्द्र सिंह कैड़ा रहे। इस दौरान पूरन सुयाल, दिनेश बिष्ट, हेमु दरम्वाल, सीबी जोशी, पंकज जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
समिति को भवाली टैक्सी यूनियन एवं महासंघ का भी पूर्ण समर्थन मिला। टैक्सी यूनियन भवाली के अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद, सचिव शक्ति बल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्र और पंकज कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर समिति को मार्गदर्शन दिया। वहीं टैक्सी यूनियन काठगोदाम के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार नेगी और टैक्सी यूनियन अध्यक्ष भरत भूषण ने भी समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के टैक्सी वाहन स्वामियों एवं चालकों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं को संगठित तरीके से उठाना है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page