उत्कृष्ट आतिथ्य और बेहतरीन भोजन के लिए मचान रेस्टोरेंट एवं होटल कासा माउंट सम्मानित

ख़बर शेयर करें

उत्कृष्ट आतिथ्य और बेहतरीन भोजन के लिए मचान रेस्टोरेंट एवं होटल कासा माउंट सम्मानित
देहरादून में आयोजित ‘TV 100 उत्तराखंड संवाद एवं अवॉर्ड 2026’ कार्यक्रम में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मचान रेस्टोरेंट एवं होटल कासा माउंट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड टूरिज्म के सहयोग से किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik ने संस्थान को उत्कृष्ट सेवा, आतिथ्य और बेहतरीन भोजन के लिए सम्मान प्रदान किया।
संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को अपने ग्राहकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि मचान रेस्टोरेंट एवं होटल कासा माउंट हमेशा अपने अतिथियों को बेहतर सेवाएं, स्वादिष्ट भोजन और यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
प्रबंधन ने सभी ग्राहकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। “हम मानते हैं कि अच्छा भोजन अच्छे रिश्ते बनाता है” संदेश के साथ संस्थान ने अपनी सेवा भावना को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page