अल्मोड़ा में माँ नंदा सुनंदा टीम भवाली का जलवा, चौथी बार जीता प्रथम स्थान

ख़बर शेयर करें

भवाली। महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक परंपराओं के संगम बने होली महोत्सव में इस बार भी भवाली की माँ नंदा सुनंदा टीम ने अपना परचम लहराया। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित महिला होली जलूस एवं होली गायन प्रतियोगिता में नगर की माँ नंदा सुनंदा टीम भवाली ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
कार्यक्रम में जनपद की कुल 18 टीमों ने होली जलूस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोकगीतों के बीच भवाली की टीम ने ‘पंच पांडव नृत्य’ शीर्षक पर ऐसी मनमोहक और सजीव प्रस्तुति दी, दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। नृत्य के माध्यम से महाभारत कालीन प्रसंगों को लोक शैली में प्रस्तुत कर टीम ने सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मकता का अनूठा संगम दिखाया। निर्णायक मंडल ने टीम की प्रस्तुति, तालमेल, पारंपरिक परिधान और विषय चयन की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से प्रथम स्थान प्रदान किया। चौथी बार मिली इस सफलता ने भवाली नगर का गौरव बढ़ाया है। टीम में हेमा जोशी, रुचि बेलवाल, निशा साह, सुषमा रावत, शिवानी श्रीवास्तव, पूजा बोरा, पप्पी सती, पुष्पा बिष्ट, मोना कांडपाल और पुष्पा टम्टा ने शानदार भूमिका निभाई।
स्थानीय लोगों ने टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे नगर की सांस्कृतिक पहचान की बड़ी उपलब्धि बताया। लगातार चौथी जीत ने यह साबित कर दिया है कि माँ नंदा सुनंदा टीम भवाली लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page