ज्योलीकोट में खाई म3 गिरा वाहन, रेस्क्यू अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के पास गहरी खाई में पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार गिरी। समय रहते स्थानीय लोगों के साथ एस.डी.आर.एफ. और ज्यूलिकोट पुलिस ने सभी का रैस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध


नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट स्थित एक नंबर बैंड के समीप गुरुवार को एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार टवेरा कार संख्या यू.के.04 टी.ए.3876 सात पर्यटकों को लेकर नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। एस.डी.आर.एफ.के एस.आई.मंनोज रावत ने बताया कि उनकी रैस्क्यू टीम सूचना पर मौके पर पहुंची।

एस.डी.आर.एफ के साथ ज्यूलिकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाला। जबकि एक सवारी को विषम परिस्थिति में समय रहते निकाला गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page