कैंची धाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर भक्तों से लुट

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम नीब करौरी मन्दिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर रुपये ठगने का शिलशिला जारी है। मंगलवार को कैची धाम दर्शन के लिए आये फरीदाबाद के दीपक यादव ने बताया कि उन्होंने कैची धाम की वेबसाइट में जाकर कमरा बुक कराया था। उन्होंने 2 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से डाल दिये थे। कहा कि उनके दोस्त का भी आना हुआ तो उन्होंने एक बाद सोमवार को फिर एक कमरा बुक कराया। फिर 15 सौ रुपये उन्होंने ऑनलाइन जमा कर दिए। उन्होंने बताया कि रास्ते मे आते हुए कई बार लोकेशन मांगने के लिए फोन किया लेकिन फोन नही उठाया गया। जिससे परेशान होकर भवाली में दोबारा कमरा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि बाबा के नाम पर दर्शन करने आये थे, ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने साइबर सेल में शिकायत करने को कहा है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page