प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें

वनभूलपुरा निवासी एक महिला और उसके शादीशुदा प्रेमी युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि, प्रेमी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

वनभूलपुरा निवासी युवक ने बताया कि वह पिछले चार महीने से किराये के मकान में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा है। उसकी पत्नी का क्षेत्र के ही रहने वाले समुदाय विशेष के शादीशुदा युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को प्रेमी की पत्नी एक महिला के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गई। शाम को फोन के माध्यम से उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे देखने जब वह एसटीएच पहुंचा तो उसी वार्ड में उसकी पत्नी भी भर्ती थी। पता चला कि उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाया था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मृतका के पति ने प्रेमी और उसकी पत्नी पर मारपीट, प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले में धारा 323, 504, 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page