बिचखाली में आज से गूंजेंगे प्रभु श्रीराम के जयकारे
27 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन, सपरिवार आमंत्रित किए क्षेत्रवासी
नैनीताल। बिचखाली में रविवार 18 अक्टूबर से आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया जाएगा। रामलीला 27 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतिदिन शाम आठ बजे से श्री रामलीला मंच, बिचखाली में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
आदर्श रामलीला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार रामलीला में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। रामलीला के आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



