बेतालघाट रामगढ़ ब्लॉक में अंधड़ से लाखो का नुकसान

ख़बर शेयर करें

मौसमी फलों पर कास्तकारों को हुवा 70% का हुवा नुकसान

जोग्याडी में आधा दर्जन भवन हुवे क्षतिग्रस्त तथा धनियाकोट में पॉलीहाउस सम्पूर्ण रूप से टूटा

गरमपानी- शनिवार देर शाम आयी तेज अंधड़ से बेतालघाट तथा रामगढ़ ब्लॉक में कास्तकारों तथा आम जन को भारी नुकसान हुवा है। जिसमे रामगढ ब्लॉक के सुयालगाड़, बसगाँव, छिमी, मटेला, हरतोला, सतपुरी, बड़ी बाज, बिचखाली, सिमराड, रोलखेत, टिकुरी, बाजुठीया, किलोर, तरैना, पोखरी, ढौकाने तथा बेतालघाट ब्लॉक के गरजोली, कफुल्टा, बारगल, सिलटोना, सीम, जोग्याडी, जजुला, बजेडी, पांगकटारा, खलाड, गजार इत्यादि ग्राम सभाओं में 70% से अधिक फलों के पेड़ों से फल गिर कर खराब हो गए।
जिसमे सुयालगाड़ निवासी नीरज सुयाल ने बताया कि देर शाम तेज आंधी तथा अंधड़ आने से कास्तकारों के पुलम, आड़ू, खुमानी, नाशपाती, काशमिरी, ककड़ियां इत्यादि फलों को भारी नुकसान हुवा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में एक मौत के बाद भी नहीं ली सुध, अब दूसरी मौत का इंतजार

वही बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट गाँव मे कास्तकार जगमोहन सिंह जलाल का पॉलीहाउस भी तेज आंधी तथा अंधड़ आने के चलते पूरी तरह टूट गया। जिससे पॉलीहाउस के अन्दर की फसल पूरी तरह खराब हो गयी।

वही जोग्याडी में देर शाम आयी तेज आंधी तथा अंधड़ के चलते भोपाल सिंह पुत्र राधे सिंह का आवसीय भवन आंधी तथा अंधड़ के साथ उड़ गया। गनीमत रही कि घर के लोगो द्वारा तुरन्त घर से बाहर निकल कर अन्यत्र घर मे जा कर अपनी जान बचाई गयी। वही आंधी तथा अंधड़ के बाद आई जोरदार बारिश से घर के अन्दर का सारा सामान भीग कर खराब हो गया। वही जोग्याडी निवासी बसंत सिंह, तारा दत्त रेखाडी, जजुला निवासी पुरन बधानी के भवन को भी नुकसान पहुँचा है। वही धुरा गाँव के मोती राम के भवन की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमे पट्टी पटवारी रवि पाण्डेय ने बताया कि अंधड़ के चलते हुवे नुकसान का मौका मुआयना किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर भवाली भीमताल के पत्रकारों ने जताया शोक

वही इस आंधी तथा अंधड से हुवे नुकसान को लेकर हरीश गिरी, कंचन सुयाल, जगमोहन जलाल, महेंद्र सिंह, पंकज सुयाल, धीरज सुयाल, राजेन्द्र सिंह मेहता, कैलाश सुयाल, विनोद सुयाल, ललित कबडवाल ने उचित मुवावजे की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

…………………..

कोट
शनिवार को आयी आंधी तथा अंधड के चलते हुवे नुकसान को ले कर राजस्व विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा सयुक्त रूप से सर्वे कराया जायेगा, जिसके बाद मुवावजे की कार्यवाही की जाएगी।

राजेन्द्र सिंह अधिकारी
मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page