जिलाधिकारी की फ़ोटो लगाकर किये मैसेज, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

श्रीलंका के हैकर ने गुरुवार को चम्पावत के डीएम नवनीत पांडेय की फोटो लगाकर अफसरों-कर्मचारियों समेत कई लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेज दिए। हैकर ने डीएम तक को झांसे में लेने के लिए मैसेज भेजे। हैकर कोई बड़ा कारनामा कर पाता इससे पहले डीएम की सतर्कता से पूरा मामला पकड़ में आ गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

गुरुवार को डीएम नवनीत पांडेय के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। अनजान नंबर पर खुद की डीपी देख डीएम भी हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एसपी अजय गणपति को दी। एसपी ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर से डीएम के अलावा जिला मुख्यालय के कुछ अन्य अधिकारियों को भी मैसेज भेजे गए हैं। इससे पहले ही डीएम नवनीत पांडेय ने लोकल व्हाट्सप ग्रुप में अपडेट कर अधिकारियों को हैकर की जानकारी दी। मैसेज में नमस्कार, हेलो, गुड मार्निंग लिखे गए हैं। एसपी गणपति ने बताया कि डीएम की सूचना पर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंबर के आगे +94 आईएसडी कोड होने से इसके श्रीलंका के होने की पुष्टि हुई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page