लीसा तस्करों ने पुलिस को रौदने का किया प्रयास

ख़बर शेयर करें

थाने के गेट पर चेकिंग कर रही पुलभट्टा पुलिस पर लीसा तस्करों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकले। पुलिस कर्मी तस्करों की कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पुलिस घेराबंदी देख तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। दूसरी एनडीवर कार का चालक बहेड़ी टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ कर बरेली भाग गया। पुलिस ने कार से 24 कनस्तर लीसा पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मंगलवार रात पुलिस ने किच्छा से आ रही दो कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालकों ने बैरियर को तोड़ कर कार बहेड़ी की तरफ दौड़ा दी। पुलिस ने दोनों कारों का पीछा किया। दो किमी आगे दोनों कारें रुक गई। एक कार भागने के बाद दूसरी को नेशनल ढाबे के सामने रोका। कार सवार दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने भारतीय वन संरक्षण अधिनियम और धारा 307 में केस दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page