सड़क हादसे में शराब कारोबारी की मौत,

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल और शराब कारोबारी भुवन गुंज्याल का शुक्रवार की रात सड़क हादसे में निधन हो गया है। पिथौरागढ़ चंडाक रोड पर उनकी कार गहरी खाई गिरी मिली । कार में उनका शव पड़ा मिला । बताया जा रहा है कि भुवन गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ से चंडाक स्थित अपने होटल मधुर के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे । शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में जाने वाले लोगों को वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई । लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कोतवाल एमसी पांडे टीम के साथ कार के पास पहुंचे । कार के पास शव पड़ा हुआ था । हादसे की जानकारी मिलते ही नगर से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए । भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे । उनके निधन का समाचार सुनकर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page