नैनीताल/ भवाली। विधानसभा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शीलू कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए तो उनके संभावित आगमन की खबर मात्र से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रतिद्वंद्वी खेमों में बेचैनी साफ देखी जा रही है और कई नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। शीलू कुमार को एक युवा और विकास कार्यो के लिए जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है, जिनकी विधानसभा क्षेत्र में अंदर खाने मजबूत पकड़ और जनसमर्थन बताया जा रहा है। सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने और अंदर खाने सक्रिय रहकर लोगो की मदद रहने के कारण उनकी लोकप्रियता पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि उनके चुनावी मैदान में उतरने की संभावना ने अन्य दलों की रणनीतियों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि शीलू कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हैं, तो मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का होगा। फिलहाल युवा समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि विरोधी खेमे आने वाले राजनीतिक समीकरणों को साधने में जुट गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

