भवाली में जीवन वर्षा कला संगम समिति ने महिलाओं को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। अलग अलग क्षेत्रों से महिलाओ का चयन कर उन्हे समाज की मुख्य धारा का निर्माण करने के लिए पुरस्कृत किया गया। समिति अध्यक्ष वर्षा, सचिव प्रगति जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष ने प्रीति सागर, नंदिता दास, आशा भट्ट, मंजू, मीना पांडे,राखी चांदना, ज्योति मेहरा, कविता गन्गोला, दीप्ति बिष्ट,कौशल्या,
कमला बिष्ट, हेमा आर्या,पूजा भट्ट को सम्मानित किया। इस दौरान उमा आर्या, निर्मला लोढा, मीना बिष्ट, शबीना, शिखा यादव, उषा, नीरज सागर, नरेश पांडे, पंकज अद्वैती, प्रकाश आर्या, कंचन साह, रोहित साह आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page