चोर्सा में जमीन में कब्जा करने पर एसडीएम को लिखा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को बाहरी व्यक्तियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को पत्र लिखा है। बालम सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम चोर्सा पाडली कोश्या कुटोली ने पत्र लिख कहा है कि मेरी जमीन श्रेणी 1 क में माल कागजात में दर्ज है। वर्तमान में बाहरी व्यापारियों द्वारा मेरे खेत में कब्जा किया जा रहा है। जमीन में अपने नाम का बोर्ड भी लगा दिया है। खातेदारों द्वारा मना करने के बाद भी जबरन कब्जा करनेकी कोशिश की जा रही है। उन्होंने पैमाइश कर बाहरी व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम बी सी पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार को जांच के लिए कह दिया गया है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page