कैंची धाम में जाम की समस्या के लिए कुमाऊं आयुक्त को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम नीब करौरी बाबा मंदिर के पास जाम की समस्या के लिए स्थानीय व्यापारी अखिलेश सेमवाल अक्की ने कुमाऊ आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र लिख कहा कि कैची धाम नीब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए देश के हर कोने से हर दिन सैकड़ो श्रद्धालु पहुँचते है। जिससे हर दिन जाम की समस्या से यात्रियों पर्यटकों को गुजरना पड़ता है। और श्रद्धालु भी जाम की समस्या से सही से दर्शन नही कर पाते हैं। मुनस्यारी, पिथौरागढ़, धारचूला जाने वाले यात्री भी घण्टो जाम में फंसते है। कई बार एम्बुलेंस में जा धे रोगियों के लिए भी जान पर बन आती है। कहा जल्द फ्लाई ओवर या अन्य कोई सड़क मार्ग का निर्माण किया जाए। जिससे जाम की समस्या कम हो सकेगी। आगे लिख कहा कि आगामी तीन महीने बाद 15 जून स्थापना दिवस भी है। यहां बाबा के दर्शनों के लिए लाखो की संख्या में भक्त पहुँचते है। अगर जल्द कोई सड़क निर्माण नही किया गया तो जाम की समस्या से सभी को परेशान रहना पड़ेगा। उन्होंने जाम की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page