भीमताल सेनिटोरियम में पर्यटकों के वाहन रोकने पर व्यापारी आक्रोशित, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम के लिये शटल सेवा चलाने से इन दिनों नगर व आस पास के होटल कारोबारी परेशान है। शनिवार को रामगढ़ रोड़ स्थित एक होटल में व्यवसाइयो ने बैठक कर शटल सेवा की व्यवस्था को बदलने को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भीमताल सेनिटोरियम में शटल सेवा चलने से कारोबार चौपट हो गया है। कहा की सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है की पर्यटकों को कैंची मंदिर जाने से रोका जा रहा है। जिससे अब पर्यटक कम आ रहे हैं, इसका सीधा असर होटल होम स्टे कारोबारीयो पर पड़ रहा है। उन्होंने बैठक कर जिलाधिकारी को पत्र लिख कहा कि स्थानीय व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना यातायात व्यवस्था बना दी गई। जिससे कारोबारी आक्रोशित है। कहा पिछले चार दिनों से होटल होम स्टे खाली है। छोटे व्यापारी भी परेशान हैं। लीज में होटल चला रहे लोग अभी से सर पकड़ने लगे हैं। कई लोग बैंक से ऋण लेकर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि इसको लेकर भवाली देवी मंदिर में रविवार को शाम 4 बजे आवश्यक बैठक होनी है। उन्होंने जिलाधिकारी से बैठक में आने का आग्रह किया। ओस दौरान होटल एसोशिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कपिल, संजय जोशी, नन्ना, आनंद मिश्रा, जुगल मठपाल, रविन्द्र क्वीरा, दयाल आर्या,नरेंद्र, संजीव भगत, खजान भट्ट, नीमा बिष्ट, प्रकाश पन्त, पवन भाकुनी, मदन, धीरज आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page