प्रधान संगठन ने दुकानों को नही हटाने को ब्लॉक प्रमुख के जरिये मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भीमताल ब्लॉक संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। पत्र लिख कहा कि भीमताल के रानीबाग-भीमताल – खुटानी मोटर मार्ग, रानीबाग- नैनीताल मोटर मार्ग, वीरभट्टी-गेठिया- भूमियाधार मोटर मार्ग, कालाढूंगी- नैनीताल मोटर मार्ग, जहाँ पर कई वर्षो से उक्त जमीन पर बैठकर ग्रामीण अस्थायी दुकाने चला कर अपना जीवनयापन कर रहे है।कुछ लोगो की व्यवसाय करते-करते कई पीढी भी समाप्त हो गई। है। अचानक विभिन्न विभागों द्वारा यहाँ अपना व्यवसाय कर रहे ग्रामीणो की दुकानों को चिन्हित कर हटाये जाने को कहा जा रहा है। ग्रामीण काफी परेशान है। इन लोगो ‘की अपनी आजीविका व अपने परिवार का भरण-पोषण इन्ही दुकानो के माध्यम से करते है। रोजगार का एकमात्र साधन यही दुकाने है। इसके अलावा इनका आमदनी का कोई अन्य श्रोत नहीं है। तथा इन अस्थायी दुकानो से वाहनो के आवागमन में यात्रा बाधित नहीं होती है। दुकानो को अगर हटाया जाता है तो इनके ऊपर अपने परिवार के पालन-पोषण का सकट उत्पन्न हो जायेगा। आप इन दुकान कारोबारियों को राहत देने का अतिशीघ्र करेगे। इस दौरान प्रधान राधा कुल्याल, अनिता प्रकाश, प्रेम कुल्याल, विपिन जंतवाल, दयाल सिंह, महेश भंडारी, धर्मेंद्र शर्मा, राजेन्द्र कोटलिया, प्रेम मेहरा, कलावती, तारा पलड़िया, रेनू, पूरन भट्ट, लता पलड़िया मनोज, चुनोतियाँ, आदि रहे।ब

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page