विद्यालय में बच्चों को पेड़ से खतरे पर एसडीएम को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल ब्लॉक के डोब ल्वेशाल प्राथमिक विद्यालय में लटका पेड़ बच्चों के लिए खतरे का सबब बन सकता है। जिसको लेकर बारिश के दौरान बच्चे शिक्षक डर के साये में पढ़ने पढ़ाने को मजबूर रहते हैं। शनिवार को ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या ने एसडीएम को पत्र भेजा है। पत्र लिख कहा है कि डोब ल्वेशाल प्राथमिक विद्यालय के पीछे सुरई का पेड़ लटक रहा है। जो कभी भो बच्चों व विद्यालय के लिए खतरा बन सकता है। कहा कि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो उससे पहले पेड़ को हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने पेड़ को हटवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान हेमा आर्या ने बताया कि जल्द पेड़ को हटाया जाना जरूरी है, बारिश लगातार रही तो पेड़ कभी भी गिर सकता है। जिससे विद्यालय की बिल्डिंग को खतरा होने के साथ बच्चों के लिए भी मुसीबत बन सकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page